रायपुर। पांच से उड़ान भरने वाली कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर-रायपुर फ्लाइट आठ दिसंबर से उड़ान भरेगी। सात दिसंबर शुक्रवार को इस फ्लाइट का उद्घाटन होगा। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट के कनेक्टिविटी से राजधानी से सीधे तीन राज्यों की राजधानी जुड़ जाएगी, जो काफी अच्छा माना जा रहा है।
विमानन अधिकारियों का कहना है कि इस फ्लाइट की कनेक्टिविटी इसे देखते हुए ही तैयार की गई है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि रांची को राजधानी से जोड़ने की मांग काफी समय से की जा रही थी। पहले रायपुर से रांची के लिए फ्लाइट थी, लेकिन इसे बाद में बंद कर दिया गया था।
फ्लाइट का शेड्यूल
फ्लाइट क्रमांक 9 आइ719 कोलकाता से 12.30 बजे उड़ान भरेगी तथा भुवनेश्वर 1.30 पहुंचेगी। इसके बाद यह फ्लाइट भुवनेश्वर से दो बजे उड़ान भरेगी तथा रांची 3.15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 719 रांची से 3.45 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगी तथा रायपुर 5.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 720 रायपुर से 5.50 बजे रांची के लिए उड़ान भरेगी और राची 7.15 बजे पहुंचेगी। रांची से यह फ्लाइट 7.45 बजे छूटेगी और नौ बजे कोलकाता पहुंचेगी।
72 सीटर है फ्लाइट
यह फ्लाइट एलायंस एयर की 72 सीटर फ्लाइट है, जो रोजाना उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट के कनेक्शन को भी बहुत दिनों से जोड़ने की मांग की जा रही थी।
More Stories
हाथियों से हुई फसल नुकसान का मुआवजा राशि बढ़ाने वन मंत्री से नितिन सिंघवी ने उठाई मांग…..कहा: असफलता छुपाने के लिए हाथियों के विरुद्ध मिडिया में प्रचार कर रहे अधिकारी की शिकायत, सुझाव दिए, हाथियों को रेडियो कालर लगायें
छत्तीसगढ़ में बंधक बनाए गए असम के वन भैंसों की कोर्ट से गुहार… हमें वापस असम भिजवाए… कोर्ट ने सुनी गुहार जारी किया केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस…
मंत्रालय में बैठे सूचना के नोडल विभाग के जन सूचना अधिकारियों को लगी एक लाख रूपये की पेनल्टी…मनमानी धाराएं लगाई और नोटशीट की कॉपी देने से मना किया था…आयोग ने कहा अपने अधिकारियों को ट्रेनिंग दें.