महासमुंद। नगर के व्यस्ततम लोहिया चौक के पास शनिवार को अंधेरा घिरते ही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। निर्वस्त्र हालत में मिली करीब 35 साल की इस महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां करीब डेढ़ घंटे बाद होश में आने पर बताया कि उसके साथ पांच-छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन के पास महिला को बेहोश हालत में देख आसपास के ठेले-खोमचे वालों ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली के पेट्रोलिंग वाहन ने साढ़े आठ बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि वह रायगड़ा (ओडिशा) की रहने वाली है। पति से झगड़कर घर से निकली थी। इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टर कुलवंत सिंह ने बताया है कि महिला अभी पूरी तरह से होश में नहीं है।
प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है। महिला जहां से मिली वहां आसपास के ठेले-खोमचे वालों का कहना है कि महिला संभवत: ट्रेन से महासमुंद स्टेशन में उतरी होगी। महिला अपना नाम भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। पुलिस महिला के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रही है।
More Stories
हाथियों से हुई फसल नुकसान का मुआवजा राशि बढ़ाने वन मंत्री से नितिन सिंघवी ने उठाई मांग…..कहा: असफलता छुपाने के लिए हाथियों के विरुद्ध मिडिया में प्रचार कर रहे अधिकारी की शिकायत, सुझाव दिए, हाथियों को रेडियो कालर लगायें
छत्तीसगढ़ में बंधक बनाए गए असम के वन भैंसों की कोर्ट से गुहार… हमें वापस असम भिजवाए… कोर्ट ने सुनी गुहार जारी किया केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस…
मंत्रालय में बैठे सूचना के नोडल विभाग के जन सूचना अधिकारियों को लगी एक लाख रूपये की पेनल्टी…मनमानी धाराएं लगाई और नोटशीट की कॉपी देने से मना किया था…आयोग ने कहा अपने अधिकारियों को ट्रेनिंग दें.