रायपुर कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) सीजन 10 के लेटेस्ट एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर का सही जवाब देकर हिमाचल प्रदेश की प्रीति किमटा हॉट सीट पर पहुंचीं. फास्टेस्ट फिंगर का सही जवाब देकर हिमाचल प्रदेश की प्रीति किमटा हॉट सीट पर पहुंचीं. प्रीति किमटा ठियोग के देहा बलसन गांव में एक टीचर के रूप में कार्यरत हैं. 38 साल की प्रीति की शादी हिमाचल प्रदेश के किशौर गांव में हुई. वह संधु सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल के तौर पर सर्विस कर रही हैं. अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं प्रीति काफी उत्साहित और इमोशनल दिखीं. प्रीति किमटा के हसबैंड पशु औषधालय में फार्मासिस्ट हैं और उनके दो बच्चे हैं. केबीसी के फॉर्मेट के अनुसार प्रीति किमटा 11 सवालों का सही जवाव दी किन्तु 12वें सवाल का जवाब नहीं दे पाइन और जीतीं 6 लाख 40 हजार.
लेकिन अब यह सवाल छत्तीसगढ़ से उठने लगा की केबीसी के खुद कंप्यूटर को 11 वें सवाल का सही जवाब नहीं मालूम था आखिर क्या था सवाल..
फास्टेस्ट फिंगर प्रश्न-
भारत में शुरुआत हुई इन सेवाओं को शुरु से आखिरी तक के क्रम में रखे..
A. ऑल इंडिया रेडियो
B. दूरदर्शन
C. मोबाइल फोन
D. डायरेक्ट टू होम
अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने के बाद प्रीति किमटा से पूछे गए ये 12 सवाल-
1. इनमें से किन हिंदी मुहावरे का किसी को वचन देना होता है?
A. जुबान देना
B. दिल देना
C. हाथ देना
D. कंधा देना
सही जवाब – जुबान देना
2. इनमें से किस तरह के कपड़े का नाम उसके आकार पर रखा गया है?
A. पजामा
B. खाकी
C. जींस
D. टीशर्ट
सही जवाब – टीशर्ट
3. इनमें से क्या माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एक विकसित प्रोग्राम का नाम है?
A. पैराग्राफ
B. सेंटेंस
C. वर्ड
D. स्टेटमेंट
सही जवाब – वर्ड
4. इनमें से किस खेल में गेंद को हिट करने के बाद जमीन से छूने पर प्वाइंट बनते हैं?
A. बेसबॉल
B. वॉलीबॉल
C. बास्केटबॉल
D. पोलो
सही जवाब – वॉलीबॉल
5. फसल की कटाई से जुड़े त्यौहार, पोंगल, माघ बिहु और लोहड़ी किस महीने में मनाए जाते हैं?
A. फरवरी
B. मार्च
C. अप्रैल
D. जनवरी
सही जवाब – जनवरी
6. इस गाने के गायक कौन हैं?
A. रफ्तार
B. हनी सिंह
C. बादशाह
D. मीका सिंह
यहां ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म का ‘तरीफां’ गाना बजाया गया, जिसका जवाब प्रीति ने बिना किसी लाइफलाइन का यूज करते हुए जवाब दे दिया.
सही जवाब – बादशाह
बहू-बेटे से पत्नी तक अपने घर पर किस भाषा में बात करते हैं अमिताभ बच्चन, दिया जवाब…
7. लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को इनमें से किस नाम से भी जाना जाता है?
A. रामानुज
B. रामचरण
C. रमाकांत
D. रमापति
सही जवाब – रामानुज
8. इस स्तनपायी को पहचानिए
A. मीरकैट
B. रेड पांडा
C. स्लोथ
D. कोआला
इस सवाल के साथ एक तस्वीर भी दिखाई दी गई थी. इस सवाल के लिए उन्होंने लाइफलाइन की मदद ली थी.
सही जवाब – रेड पांडा
9. किस राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में, पहली बार अपनी सरकार बनाई?
A. हिमाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. त्रिपुरा
D. असम
सही जवाब – त्रिपुरा
10. 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसने जीता?
A. तब्बू
B. शबाना आजमी
C. श्रीदेवी
D. सोनम कपूर
सही जवाब – श्रीदेवी
11. भारत के कितने राज्यों की राजधानी के नाम में ‘नगर’ शब्द आता है?
A. दो
B. तीन
C. एक
D. कोई नहीं
सही जवाब – तीन
12. पीरियोडिक टेबल में, इनमें से क्या एक वास्तविक रासायनिक तत्व का नाम है?
A. अफ्रीकियम
B. एशियम
C. ऑस्ट्रेलियम
D. यूरोपियम
इस सवाल का जवाब प्रीति किमटा नहीं दे सकीं और उन्होंने अपने चौथा लाइफ लाइन भी यूज कर लिया. वह सिर्फ 11 सवालों तक के जवाब दे पाईं और 6 लाख 40 हजार रुपए जीतकर वापस लौटीं.
अब आते हैं 11 वें सवाल पर केबीसी के अनुसार तीन राजधानी जिनके नाम में नगर शब्द आता है वो है
1. श्रीनगर
2. गांधी नगर
3. ईटानगर
लेकिन हाल में ही छत्तीसगढ़ की राजधानी का नाम अटल नगर रखा है ये बात केबीसी को नहीं मालूम थी?
More Stories
शालीमार कार्प लिमिटेड की ऊँची उड़ान: कंपनी अब रोड निर्माण में, विश्व स्तरीय हाई टेक रायपुर से विशाखापट्नम 6 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग रोड का निर्माण किया प्रारम्भ, 1039 करोड़ रूपये का कार्य 2025 तक करेगी पूरा
हाथियों से हुई फसल नुकसान का मुआवजा राशि बढ़ाने वन मंत्री से नितिन सिंघवी ने उठाई मांग…..कहा: असफलता छुपाने के लिए हाथियों के विरुद्ध मिडिया में प्रचार कर रहे अधिकारी की शिकायत, सुझाव दिए, हाथियों को रेडियो कालर लगायें
छत्तीसगढ़ के प्रशिद्ध दंतेश्वरी मंदिर के सामने डंकनी नदी को प्रदूषित करने का मामला नितिन सिंघवी लेकर पहुचे हाई कोर्ट….. कोर्ट ने कहा पर्यावरण संरक्षण मंडल याचिकाकर्ता की शिकायत पर निर्णय ले.