रायपुर। भिलाई में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री की अंगूठी गायब होने की खबर से पुलिस तो परेशान थी ही अब दबे जुबान धार्मिक आस्था रखने वाले नेता भी घबराहट व्यक्त कर रहे है।
दरअशल 17 नवंबर को भिलाई में रोड सो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अंगूठी गिर गयी, सूत्रों के मुताबिक गुम हुई अंगूठी रत्न जड़ित सोने की बताई जा रही है । रत्न पूजा पाठ विधिवत करने के बाद ही धारण किया जाता है इसलिए रत्न का खोना अशुभ माना जाता है।
शगुन शास्त्र के अनुसार, सोने के गहने का मिलना या गुम होना दोनों ही अपशगुन होता है। इसलिए यह कहा जाता है कि अगर आपको कहीं सोना या चांदी गिरा हुआ मिले, तो उसे उठाकर घर ना लाएं।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सोना गुरु ग्रह का कारक माना गया है। इसलिए सोने के गुम होने या मिलने पर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है। गुरु ग्रह जीवन में धन राज्ययोग एवं सुख का कारक होता है।
ज्योतिष में यकीन रखने वाले और ज्योतिषियों का मानना है यह भाजपा के लिए शुभ संकेत नही है। क्योंकि मुख्यमंत्री भाजपा के मुखिया हैं साथ ही उन्ही के चेहरे पर चुनाव लड़ा जा रहा है।
इधर कई वास्तुविदों का मानना है कि भाजपा का नया कार्यालय वास्तु सम्मत नही है हालांकि वास्तु के कारण ही कई परिवर्तन नए कार्यालय में किये गए फिर भी कमियां बानी हुई है।
एक बड़े वास्तु शास्त्री के अनुसार शहर के दक्षिण में प्रमुख कार्यस्थल नही होना चाहिए जहा से पूरे शहर की गतिविधियों का नियंत्रण करना हो।
अब देखना यह है कि किसकी शंका कितनी सही है और कितनी गलत। 11 दिसंबर को ही शुभ अशुभ का निर्णय हो पायेगा।
More Stories
हाथियों से हुई फसल नुकसान का मुआवजा राशि बढ़ाने वन मंत्री से नितिन सिंघवी ने उठाई मांग…..कहा: असफलता छुपाने के लिए हाथियों के विरुद्ध मिडिया में प्रचार कर रहे अधिकारी की शिकायत, सुझाव दिए, हाथियों को रेडियो कालर लगायें
छत्तीसगढ़ के प्रशिद्ध दंतेश्वरी मंदिर के सामने डंकनी नदी को प्रदूषित करने का मामला नितिन सिंघवी लेकर पहुचे हाई कोर्ट….. कोर्ट ने कहा पर्यावरण संरक्षण मंडल याचिकाकर्ता की शिकायत पर निर्णय ले.
छत्तीसगढ़ में बंधक बनाए गए असम के वन भैंसों की कोर्ट से गुहार… हमें वापस असम भिजवाए… कोर्ट ने सुनी गुहार जारी किया केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस…