रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राज बब्बर नक्सलियों को क्रांतिकारी बता रहे है, उन्हें भटके हुए बता रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कंफ्यूज थे ये हमें पता है, लेकिन कांग्रेस कैसे राष्ट्रभक्ति के परे काम कर रही है इसका प्रमाण मिल गया। यहां नरेन्द्र मोदी और रमन सिंह नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की लड़ाई लड़ रहे है और राज बब्बर इन्हें भटका हुआ क्रांतिकारी बताते हैं।
उन्होंने कहा कि जब जब देश की विरोधी ताकतों ने देश को तोड़ने का काम किया तब तब बीजेपी मजबूती से खड़ी रही। भारत की जड़ों को कमजोर करने का काम नक्सलियों ने किया है। उन्होंने कहा कि नक्सली हमले में दूरदर्शन के केमरामेन और दो जवान मारे गए थे, अभी उनके परिवार का दर्द भी कम नहीं हुआ और राज बब्बर नक्सलियों के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को खतरे में डालने का प्रयास कर रहा है तो वो केवल कांग्रेस है। भले ही जयचन्द बनकर कांग्रेसी नक्सलियों के साथ खड़े हो जाये डॉक्टर रमन सिंह नक्सलवाद को जड़ से खत्म करेंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि चुनाव आते जाएंगे सरकार बनती रहेगी, लेकिन राहुल गांधी, राज बब्बर ये भूल जाइए राजनीति, देश के साथ खड़े रहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज आईसीयू में बैठी है, वेंटिलेटर पर है। छत्तीसगढ़ की जनता आज कांग्रेस के साथ इसलिए खड़ी नहीं है क्योंकि जनता की जो भावना है उसे कांग्रेस आगे नहीं बढ़ाती है। इस चुनाव में भी जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
More Stories
हाथियों से हुई फसल नुकसान का मुआवजा राशि बढ़ाने वन मंत्री से नितिन सिंघवी ने उठाई मांग…..कहा: असफलता छुपाने के लिए हाथियों के विरुद्ध मिडिया में प्रचार कर रहे अधिकारी की शिकायत, सुझाव दिए, हाथियों को रेडियो कालर लगायें
छत्तीसगढ़ में बंधक बनाए गए असम के वन भैंसों की कोर्ट से गुहार… हमें वापस असम भिजवाए… कोर्ट ने सुनी गुहार जारी किया केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस…
मंत्रालय में बैठे सूचना के नोडल विभाग के जन सूचना अधिकारियों को लगी एक लाख रूपये की पेनल्टी…मनमानी धाराएं लगाई और नोटशीट की कॉपी देने से मना किया था…आयोग ने कहा अपने अधिकारियों को ट्रेनिंग दें.