रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मतगणना का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, तस्वीर साफ होती जा रही है। प्रदेश के पांच संभाग में सुबह 9.45 बजे तक मिले रुझान में कांग्रेस को सभी संभागों में बढ़त मिलती नजर आ रही है।
रायपुर संभाग की 20 सीटों में से 20 के मिले रुझान में कांग्रेस 17 तो भाजपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का भी एक प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है।
दुर्ग संभाग की 20 सीटों में से 20 के मिले रुझान में कांग्रेस 13 सीटों पर आगे तो भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का एक प्रत्याशी भी चुनाव में बढ़त बनाए हुए है।
बिलासपुर संभाग की 24 सीटों में से 24 सीटों के मिले रुझान में कांग्रेस 13 सीटों पर तो भाजपा 6, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का के चार प्रत्याशी और एक अन्य प्रत्याशी बढ़त बनाई हुए हैं।
बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 11 सीटों में तो भाजपा 1 सीटों पर आगे चल रही है। सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीटों में से 14 के मिले रुझान में कांग्रेस 7 सीटों से तो भाजपा 7 सीटों में आगे चल रही है।
More Stories
हाथियों से हुई फसल नुकसान का मुआवजा राशि बढ़ाने वन मंत्री से नितिन सिंघवी ने उठाई मांग…..कहा: असफलता छुपाने के लिए हाथियों के विरुद्ध मिडिया में प्रचार कर रहे अधिकारी की शिकायत, सुझाव दिए, हाथियों को रेडियो कालर लगायें
छत्तीसगढ़ में बंधक बनाए गए असम के वन भैंसों की कोर्ट से गुहार… हमें वापस असम भिजवाए… कोर्ट ने सुनी गुहार जारी किया केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस…
मंत्रालय में बैठे सूचना के नोडल विभाग के जन सूचना अधिकारियों को लगी एक लाख रूपये की पेनल्टी…मनमानी धाराएं लगाई और नोटशीट की कॉपी देने से मना किया था…आयोग ने कहा अपने अधिकारियों को ट्रेनिंग दें.