कोरबा, 12 अप्रैल 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस को लेकर देर रात बड़ी खबर आयी है। प्रदेश में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। सभी कोरबा जिले के कटघोरा से हैं। जानकारी मिली है कि सातों संक्रमित तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। सभी को देर रात ही रायपुर AIIMS के लिए लेकर रवाना हो गए हैं.
बता दें कि 8 अप्रैल की रात को कटघोरा से 1 पॉजिटिव मरीज को भर्ती किया गया था। इसके बाद 9 अप्रैल को कटघोरा से ही 7 और पॉजिटिव मरीज मिले थे। और शनिवार की रात को कटघोरा से ही 7 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी मरीज कटघोरा के पुरानी बस्ती निवासी हैं, जहाँ तब्लीगी जमात का किशोर ठहरा हुआ था। आज पाए गए मरीजों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। अब एम्स रायपुर में कटघोरा के कुल 15 कोरोना प्रभावित मरीज भर्ती होंगे। इलाज के बाद स्वस्थ हुए 10 मरीज को मिलाकर राज्य में अब तक कुल 25 केस पाये गए।
More Stories
हाथियों से हुई फसल नुकसान का मुआवजा राशि बढ़ाने वन मंत्री से नितिन सिंघवी ने उठाई मांग…..कहा: असफलता छुपाने के लिए हाथियों के विरुद्ध मिडिया में प्रचार कर रहे अधिकारी की शिकायत, सुझाव दिए, हाथियों को रेडियो कालर लगायें
छत्तीसगढ़ में बंधक बनाए गए असम के वन भैंसों की कोर्ट से गुहार… हमें वापस असम भिजवाए… कोर्ट ने सुनी गुहार जारी किया केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस…
मंत्रालय में बैठे सूचना के नोडल विभाग के जन सूचना अधिकारियों को लगी एक लाख रूपये की पेनल्टी…मनमानी धाराएं लगाई और नोटशीट की कॉपी देने से मना किया था…आयोग ने कहा अपने अधिकारियों को ट्रेनिंग दें.