रायपुर, 17 सितम्बर 2021, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रिक्त 3 हजार 948 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही इन पदों में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मंत्रालय महानदी से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार जन सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए स्वस्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
राज्य शासन द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के अतर्गत सेटअप में स्वीकृत सीधी भर्ती के निम्न रिक्त पदों को भरे जाने की अनुमति प्रदान की है। इनमें ,
१. चिकित्सा अधिकारी के 143 पद,
२. नेत्र सहायक अधिकारी के 234 पद,
३. मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 141 पद,
४. रोडियोग्राफर के 48 पद,
५. स्टॉफ नर्स के 464 पद,
६. ओ.टी. टेक्निशियन के 18 पद,
७. फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 187 पद,
८. मनोरोग परिचारिका के 24 पद
९. मनोरोग समाजिक कार्यकर्ता के 5 पद
१०. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) के 379 पद,
११. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 210 पद,
१२. ड्रेसर ग्रेड-1 के 496 पद,
१३. डार्करूम असिस्टेंट के 14 पद,
१४. लैब असिस्टेंट के 16 पद,
१५. रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के 4 पद,
१६. ड्रेसर ग्रेड-2 के 68 पद और
१७. चतुर्थ श्रेणी के 1497 पदों के सीधी भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई है।
More Stories
हाथियों से हुई फसल नुकसान का मुआवजा राशि बढ़ाने वन मंत्री से नितिन सिंघवी ने उठाई मांग…..कहा: असफलता छुपाने के लिए हाथियों के विरुद्ध मिडिया में प्रचार कर रहे अधिकारी की शिकायत, सुझाव दिए, हाथियों को रेडियो कालर लगायें
छत्तीसगढ़ के प्रशिद्ध दंतेश्वरी मंदिर के सामने डंकनी नदी को प्रदूषित करने का मामला नितिन सिंघवी लेकर पहुचे हाई कोर्ट….. कोर्ट ने कहा पर्यावरण संरक्षण मंडल याचिकाकर्ता की शिकायत पर निर्णय ले.
छत्तीसगढ़ में बंधक बनाए गए असम के वन भैंसों की कोर्ट से गुहार… हमें वापस असम भिजवाए… कोर्ट ने सुनी गुहार जारी किया केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस…